दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के ऊपर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है. यह मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का है. दोनों आरोपियों में से एक का नाम जावेद और दूसरे का नाम सलीम है. एक मामले में जब पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया था. इनमें से एक आरोपी ऐसा है, जो पहले भी पुलिस पर फायरिंग कर चुका है.
दिल्ली पुलिस को जानकारी थी कि जावेद कुछ मवेशियों को लेकर बाड़ा इलाके में ठिकाने लगाने के लिए ला रहा है. जिसके बाद पुलिस ने वहां पर ट्रैप लगाया रात करीब 1:30 बजे जावेद अपने एक साथी सलीम के साथ स्कूटी पर वहां पहुंचा हालांकि उस वक्त उसके साथ मवेशी नहीं थे, लेकिन जब पुलिस ने उसको रोकने के लिए कहा तो उन बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया है. फिलहाल इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इन बदमाशों ने पुलिस के ऊपर करीब 3 राउंड फायरिंग की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद का पुलिस पर फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड रहा है. जावेद 2014 में बहादुरगढ़ में पुलिस के ऊपर फायरिंग करने का भी आरोपी है.
- - ये भी पढ़ें - -
* दिल्ली: 'सॉरी' नहीं बोलने पर 10वीं के छात्र ने 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या की
* ITBP की 10 साइकिल रैलियां पहुंची दिल्ली, महात्मा गांधी को 16 हजार किमी की दूरी तय कर दी श्रद्धांजलि
* कॉल्स से भारत को आर्थिक चूना लगाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान की मिलीभगत उजागर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं