विज्ञापन

सनी-बॉबी देओल से अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने दिया रिएक्शन, कहा- जब धरमजी थे, तब नेगेटिविटी कहां थी?

Hema Malini on rift between Sunny deol and Bobby Deol : दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादी की थी. उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से है और दूसरी शादी हेमा मालिनी से है. 

सनी-बॉबी देओल से अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने दिया रिएक्शन, कहा- जब धरमजी थे, तब नेगेटिविटी कहां थी?
Hema Malini Sunny deol and Bobby Deol सनी-बॉबी से अनबन पर बोलीं हेमा मालिनी
नई दिल्ली:

दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र, जिनका नवंबर 2025 में निधन हो गया था. उन्हें हाल ही में 79वें बाफ्टा (ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्रस) में याद किया गया. वह इकलौते इंडियन एक्टर थे, जिन्हें इस साल बाफ्टा के मरणोपरांत सेक्शन में शामिल किया गया. इसके अलावा उनके साथ वैल किल्मर, रॉबर्ट डुवैल, रॉब रेनर, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिजिट बार्डोट, उडो कीर और डायने लैड जैसे इंटरनेशनल दिग्गज भी शामिल थे. इसी को लेकर सुपरस्टार की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और अपने दिल की बात शेयर की. वहीं उन्होंने सनी और बॉबी देओल से अनबन पर भी रिएक्शन दिया. 

धर्मेंद्र को BAFTA में मिला था सम्मान

हेमा मालिनी ने कहा, यह बेहद खूबसूरत पल था और वह डिजर्व करते थे. वह बहुत सम्मान की बात है सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए. किसी भी इंडियन आर्टिस्ट को इस साल यह सम्मान नहीं मिला. उनके फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं. यह एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि इंसान के तैर पर भी प्रेरणा देने वाला है. उनके जैसा कोई कभी नहीं होगा तो हम बाफ्टा में उन्हें सम्मानित किए जाने पर खुश हैं. 

ये भी पढ़ें- 'मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को यूं किया याद

धर्मेंद्र के लिए इमोशनल होती हैं हेमा मालिनी

आगे हेमा मालिनी ने कहा, “हमने अतीत में जो किया है, वह अब ऑडियंस के लिए यादों की तरह रहेगा. मुझे खुशी है कि मेरी आधी से ज़्यादा जिंदगी एक को-आर्टिस्ट के तौर पर बीती और वह मेरे लाइफ पार्टनर भी रहे. यह मानना ​​मुमकिन नहीं है कि वह चले गए हैं, मैं यह सोचकर रो पड़ती हूं. लेकिन हमें इस दुख से बाहर निकलना होगा और मैं एक मजबूत इंसान हूं. लेकिन आप कितने भी मजबूत क्यों न हों, यह मुमकिन नहीं है क्योंकि ब्रेकडाउन तो होता है. 24 फरवरी को उनके गुजरने के तीन महीने पूरे हो गए. "सभी एसोसिएट्स, उनके स्पॉट बॉय हर कोई बहुत दुखी है, वे मेरे पास आते रहते हैं और कहते हैं “साहब की याद आ रही है मैं साहब कोई चाय देता था. तो आप सोच सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं.”

ईशा-अहाना देओल के साथ सनी-बॉबी ने अनबन की खबरों पर लगाया विराम

अक्सर हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ धर्मेंद्र की दूसरी फैमिली यानी सुपरस्टार की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी-बॉबी और बेटियां अजेता और विजेता के साथ अनबन की खबरें आती रहती हैं. हालांकि ईशा और अहाना अक्सर सनी को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं. वहीं हाल ही में बॉर्डर 2 की स्पेशल स्क्रिनिंग भी रखी गई थी, जिसमें बॉबी और सनी देओल पहुंचे थे और अनबन की खबरों पर विराम लगाया था. 

ये भी पढ़ें- शादीशुदा सुपरस्टार का जब एक्ट्रेस पर आ गया था दिल, दूसरी शादी के साथ संभाले दो परिवार, फिल्मी है इस एक्टर की लव स्टोरी

सनी-बॉबी के साथ अनबन पर हेमा मालिनी ने कही ये बात

इस पर हेमा मालिनी ने कहा, पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे यह बच्चे. चाहे वह ईशा, अहाना हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी) वे सभी धरमजी को बहुत प्यार करते थे. वे एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं. परिवार के बीच बिल्कुल भी नेगेटिविटी नहीं है, जब धरमजी होते हैं, तो नेगेटिविटी कहां होती है? धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यूज का सोर्स थे, जो उन्होंने उन्हें दिए हैं. मुझे भी इनवाइट किया गया था लेकिन मैं नहीं आ सकी. वे बहुत चाहते थे कि मैं आकर फिल्म देखूं. हम इन सभी पलों को पब्लिक में नहीं दिखाते और हम क्यों दिखाएं? यह सब हमारे परिवार के अंदर है और हम इसे क्यों दिखाएं? लोगों को यह-वह बातें करने के बजाय समझना चाहिए. हम सब ठीक हैं और हम इस खालीपन को झेल लेंगे."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com