विज्ञापन

दिल्ली में 40 लाख की अवैध विदेशी सिगरेट जब्त, हरियाणा का तस्कर भी गिरफ्तार

पुलिस ने एक 'टाटा एस' टेंपो की तलाशी ली, जिसमें 10 प्लास्टिक के कट्टों के भीतर 30 कार्टन मिले. इन कार्टन में 'Esse Special Gold' ब्रांड की 3,00,000 विदेशी सिगरेट की स्टिक्स भरी हुई थीं. 

दिल्ली में 40 लाख की अवैध विदेशी सिगरेट जब्त, हरियाणा का तस्कर भी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने करीब चालीस लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट जब्त की है.
  • गिरफ्तार आरोपी संजय अग्रवाल पिछले छह वर्षों से अवैध सिगरेट तस्करी में सक्रिय था और हरियाणा में रहता था.
  • पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के खोया मंडी में टेंपो के जरिए भारी मात्रा में सिगरेट तस्करी की जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट जब्त की है. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के रहने वाले एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. डीसीपी ने बताया कि आरोपी ​संजय ये सिगरेट दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र से खरीदता था.

डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि 6 फरवरी की शाम को पुलिस को खबर मिली कि कश्मीरी गेट की खोया/मेवा मंडी में एक टेंपो के जरिए भारी मात्रा में तस्करी की सिगरेट ले जाई जा रही है.इसके बाद एसीपी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस ने वहां खड़े एक 'टाटा एस' टेंपो की तलाशी ली, जिसमें 10 प्लास्टिक के कट्टों के भीतर 30 कार्टन मिले. इन कार्टन में 'Esse Special Gold' ब्रांड की 3,00,000 विदेशी सिगरेट की स्टिक्स भरी हुई थीं. 

डीसीपी ने बताया ​क्यों है यह सिगरेट अवैध?  

दिल्ली ​पुलिस के अनुसार, इन सिगरेट के पैकेटों पर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनिवार्य की गई वैधानिक चेतावनी नहीं छपी थी. बिना चेतावनी लेबल वाली ये विदेशी सिगरेट भारत में पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ​गिरफ्तार व्यक्ति का नाम 51 साल के संजय अग्रवाल है, जो मूल रूप से मोहाली, पंजाब का रहने वाला है और वर्तमान में अंबाला, हरियाणा में रह रहा था. दिल्ली पुलिस की ​पूछताछ में पता चला कि वह पिछले 6 सालों से इस अवैध धंधे में लगा हुआ था. 

Latest and Breaking News on NDTV

डीसीपी ने बताया कि आरोपी ​संजय ये सिगरेट दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र से खरीदता था.​पंजाब और हरियाणा में इन विदेशी सिगरेटों की काफी मांग रहती है, इसलिए वह इन्हें वहां सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाता था. वह खेप लेकर हरियाणा निकलने वाला था, लेकिन कश्मीरी गेट इलाके में 'नो एंट्री' होने की वजह से उसका टेंपो वहां फंस गया और इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. दिल्ली पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इन प्रतिबंधित सिगरेटों के मुख्य स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें :-  ग्रेटर नोएडा से गुड़गांव, फरीदाबाद तक फर्राटा भरेगी नमो भारत, इफ्को चौक से सूरजपुर तक 22 स्टेशन, जानें रैपिड रेल का नया रूट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com