विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

PNB घोटाला मामला: भगोड़े नीरव मोदी के 100 करोड़ रुपये की कीमत वाले बंगले पर चला सरकार का हथौड़ा

पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का आरोपी नीवर मोदी के भव्य बंगले पर प्रशासन ने हथौड़ा चलाया है. महाराष्ट्र के रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अलीबाग स्थित भव्य बंगले को शुक्रवार की दोपहर गिराना शुरू कर दिया.

PNB घोटाला मामला: भगोड़े नीरव मोदी के 100 करोड़ रुपये की कीमत वाले बंगले पर चला सरकार का हथौड़ा
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
मुंबई:

पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का आरोपी नीवर मोदी के भव्य बंगले पर प्रशासन ने हथौड़ा चलाया है. महाराष्ट्र के रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अलीबाग स्थित भव्य बंगले को शुक्रवार की दोपहर गिराना शुरू कर दिया. सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पड़ोस के रायगढ़ जिले में स्थित संपत्ति को राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने इसे गिराने के आदेश दिए.  बता दें कि राज्य सरकार ने इसे अवैध संपत्ति घोषित किया है. 

Exclusive: PNB में फिर सैकड़ों करोड़ का घपला, नीरव मोदी केस से भी नहीं चेता बैंक प्रबंधन

भगोड़े हीरा कारोबारी विजय माल्या का यह भव्य बंगला करीब 33 हजार स्क्वायर फीट में है. इस घर में कई हाई प्रोफाइल पार्टियां भी आयोजित होती रही हैं. मगर अब नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाला मामले में मुख्य आरोपी है.  

ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत को दी जानकारी, यूके में रह रहा है पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी

पिछले साल राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर किहिम तट पर अवैध रूप से बने बंगले को गिराने की इजाजत मांगी थी. ईडी ने भगोड़े हीरा कारोबारी के इस बंगले को सील कर दिया था. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में नाम सामने आने के बाद से फरार चल रहे नीरव मोदी का नाम उन 202 बंगलों के मालिकों में शामिल है जिन्हें उनकी संपत्ति गिराए जाने की चेतावनी मिली है. रायगढ़ के कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि इस बंगले का निर्माण गैरकानूनी तरीके से हुआ है और इसमें पर्यावरण के तमाम नियमों की अनदेखी की गई है. उन्होंने कहा, “अलीबाग एवं मुराद तहसील में 202 अवैध बंगलों को गिराने की कार्रवाई हमने शुरू कर दी है.”    

मदद छोड़िए, नीरव मोदी को मैंने कभी देखा भी नहीं; झूठ गढ़ रहे हैं राहुल गांधी : अरुण जेटली

गौरतलब है कि नीरव मोदी जनवरी 2018 में पीएनबी घोटाले के खुलासे के पहले ही विदेश चला गया था. इस मामले पर सरकार की भी खासी किरकिरी हुई थी. इस घोटाले का खुलासा फरवरी 2018 में हुआ था. घोटाले की शुरुआत 2011 में मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस की एक शाखा से हुई थी. 2011 से लेकर 2018 के बीच हजारों करोड़ की राशि विदेशी खातों में भेजी गई.  

Video: कैसे बड़े क़र्ज़दार हो जाते हैं देश से फ़रार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam, Nirav Modi, PNB Scam Mehul Choksi, PNB Scam Nirav Modi, Mehul Choksi, Mehul Choksi And Nirav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com