विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्‍योता दिया, बेटी इवांका ने आमंत्रण स्‍वीकारा

उन्होंने ट्रंप की बेटी द्वारा न्‍योता स्वीकार करने पर उनका आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्‍योता दिया, बेटी इवांका ने आमंत्रण स्‍वीकारा
इवांका ट्रंप (फाइल फोटो)
  • पीएम नरेंद्र मोदी की डोनाल्‍ड ट्रंप से पहली मुलाकात
  • डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को सच्‍चा मित्र कहा
  • पीएम मोदी ने ट्रंप परिवार को भारत आने का न्‍योता दिया
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पहली मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को सपरिवार भारत आमंत्रित किया. उन्होंने डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका द्वारा न्‍योता स्वीकार करने पर उनका आभार व्यक्त किया. इवांका ने भी बाद में ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा, ''भारत में होने वाले वैश्विक उद्यमशीलता सम्‍मेलन में अमेरिकी डेलीगेशन की अगुआई के लिए आमंत्रण देने पर प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया.''
 
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत किया. साझा बयान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका सच्चे दोस्त हैं. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त है. ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता से मिलना सम्मान की बात है. उन्होंने भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने पर बधाई दी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका से भारत 100 विमान खरीदेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह इतने महान प्रधानमंत्री हैं. मैं उनके साथ बात करता रहा हूं और उनके बारे में पढ़ता रहा हूं. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.' ट्रंप ने कहा, 'आथर्कि रूप से और कई अन्य मायनों में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महान प्रधानमंत्री' की संज्ञा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यह वार्ता ऐसे समय में हुई, जब अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करके पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दे दिया है.

पीएम मोदी ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों से अपने समाजों की सुरक्षा अमेरिका और भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है. क्योंकि विश्व के दो विशाल लोकतंत्रों का साझा सशक्तिकरण हमारा साझा उद्देश्य है. हमारी ऐसी मजबूत सामरिक भागेदारी है कि मानव प्रयासों से लगभग सभी क्षेत्रों स्पर्श किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Donald Trump, Narendra Modi US Visit, Ivanka Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com