प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से 'समिट फॉर डेमोक्रेसी' (Summit For Democracy) को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है. भारत के ऐतिहासिक परिपेक्ष्यों का हवाला देते हुए PM मोदी ने लोकतंत्र पर बात की. उन्होंने कहा - ''भारत ने दिखाया है कि लोकतंत्र नतीजे दे सकता है, लोकतंत्र ने नतीजे दिए हैं, लोकतंत्र नतीजे देता रहेगा.'' इस अवसर पर पीएम मोदी ने बहुदलीय चुनाव, स्वतंत्र न्यायपालिका और फ़्री मीडिया को लोकतंत्र के लिए ज़रूरी और अहम बताया. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र सिर्फ़ ‘लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए' ही नहीं है, बल्कि ‘लोगों के साथ, लोगों के भीतर' भी होना ज़रूरी है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
प्रधानमंत्री ने कहा - ''हम एक दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं. हम सभी को अपनी लोकतांत्रिक प्रथाओं और प्रणालियों में लगातार सुधार करने की आवश्यकता है. आज का सम्मेलन दुनिया के लोकतंत्रों (Democracy) के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक सामयिक मंच प्रदान करता है. इसमें भारत को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने, डिजिटल समाधानों के माध्यम से शासन के सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने में अपनी विशेषज्ञता साझा करने में खुशी होगी.''
वाराणसी : प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय को कराया गुलाबी, पार्टी हुई 'लाल'
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारे नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है. इसके लिए भारत साथी लोकतंत्रों के साथ शामिल होने के लिए तैयार है. अपने संबोधन के आखिर में पीएम ने कहा कि साथ काम कर लोकतांत्रिक सरकारें जनता की उम्मीदों को पूरा कर सकती हैं और मानवता लोकतांत्रिक भावना का जश्न मना सकती है. पीएम ने कहा कि ''भारत लोकतंत्र को मज़बूती के प्रयास में दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के साथ काम करने को हमेशा से तैयार है.''
CDS जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं