विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

Petrol-Diesel Price : आज और महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, अकेले जून में इतने बढ़ गए दाम

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 24 से 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 25-28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं. जून में पेट्रोल 1.33 रुपए महंगा हो चुका है जबकि डीजल 1.32 रुपए महंगा हुआ है.

Petrol-Diesel Price : आज और महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, अकेले जून में इतने बढ़ गए दाम
Petrol Diesel Prices: जून में कुल पांच दिन बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम.
नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Rate on 9th June, 2021 : एक दिन की राहत के बाद एक बार फिर बुधवार यानी 9 जून, 2021 को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 24 से 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल के दाम 25-28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं. बता दें कि भले ही जून का यह महज नौवां दिन है, लेकिन अब तक पांच दिन रिटेल फ्यूल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. जून में पेट्रोल 1.33 रुपए महंगा हो चुका है जबकि डीजल 1.32 रुपए महंगा हुआ है.

आज के दाम

आज की बढ़ोतरी के बाद बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 86.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.76 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 93.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 96.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.15 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 95.52 रुपए और डीजल की कीमत 89.32 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

ऐसे चेक करें अपने शहर का दाम

क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price Hike, Petrol And Diesel Prices Today, Petrol And Diesel Price In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com