विज्ञापन

Petrol-diesel Price Today : नोएडा, चंडीगढ़, भुवनेश्वर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 18 अगस्त के ताजा रेट

मुंबई और देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, कुछ शहरों में इसके दाम भी बढ़े हैं. यहां जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत-

Petrol-diesel Price Today : नोएडा, चंडीगढ़, भुवनेश्वर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 18 अगस्त के ताजा रेट

Petrol-diesel Price Today :  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. हालांकि, राहत की बात ये है कि वैश्विक बाजार में तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. देश के अधिकतर शहरों में ईंधन के रेट स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

18 अगस्त 2026 को मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया, जो पिछले दिन यानि 17 अगस्त के मुकाबले 10 पैसे कम है. वहीं, डीजल के कीमतों की बात करें, तो 18 अगस्त 2026 को मुंबई में डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के 97.97 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 14 पैसे कम है. मुंबई के अलावा देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिले हैं. यहां जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में-

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमत क्या है?

  • नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, कीमत में कोई बदलाव नहीं.
  • कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर, 4.44 रुपये बढ़ा है.
  • मुंबई में पेट्रोल में आज पेट्रोल के दाम 111.21 रुपये प्रति लीटर हुआ है, जो कल स 10 पैसे सस्ता हुआ.
  • गुरुग्राम में आज पेट्रोल की कीमत 102.97 रुपये प्रति लीटर है, कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 
  • नोएडा में पेट्रोल की कीमत 101.96 रुपये प्रति लीटर है, 16 पैसे की कमी दर्ज की गई है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर है, 75 पैसे महंगा हुआ है.
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 108.97 रुपये प्रति लीटर, कल से 1.34 रुपये की गिरावट हुई है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये प्रति लीटर हुआ है, कल के मुकाबले 4.39 रुपये सस्ता हुआ.

अलग-अलग शहरों में डीजल की क्या है कीमत?

  • नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है, कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
  • कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर, कल के मुकाबले 2.50 रुपये सस्ता हुआ है.
  • मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर, 14 पैसे की गिरावट हुई है.
  • चेन्नई में डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है, कल के मुकाबले कीमत स्थिर है.
  • गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर, कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं.
  • नोएडा में डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर, कल के मुकाबल 12 पैसे सस्ता हुआ है.
  • बेंगलुरु में डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर, कल के मुकाबले 76 पैसे महंगा हुआ है.
  • भुवनेश्वर में डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर है, कल के मुकाबले 1.31 रुपये की गिरावट हुई है.
  • चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है, कल के मुकाबले 6.35 रुपये सस्ता हुआ है.

ये भी पढ़ें - होर्मुज की टेंशन दूर, 67 फीसदी गैस अमेरिका से खरीद रहा भारत, 41 देशों से आ रहा कच्चा तेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price, Petrol Price Delhi, Disel Price Today, Petrol & Diesel Prices, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com