विज्ञापन

Petrol-Dieseal Price Today : हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश... में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today : इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी तेजी देखी जा रही है. ऐसे में फ्यूचर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं. फिलहाल पेट्रोल-डीजल के रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. यहां जानते हैं विस्तार से-

Petrol-Dieseal Price Today : हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश... में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के आसार नहीं दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है और ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस को लेकर दिए गए बयानों और वैश्विक आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है.

बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 91.40 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. जानकारों का कहना है कि क्रूड ऑयल में हर 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी से तेल कंपनियां की लागत पर बड़ा असर पड़ता है. हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. देशभर में ईंधन के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं. 

दिल्ली-NCR में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट?

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम की बात करें, तो यहां पेट्रोल 102.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.94 प्रति लीटर बिक रहा है.

19 तारीख को क्या है आपके शहर में पेट्रोल का रेट?

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

  • छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 108.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • हरियाणा में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 103.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 64 पैसे महंगा होकर 103.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • लद्दाख में पेट्रोल 23 पैसे घटकर 108.78 रुपये प्रति लीटर रह गया है.

इन शहरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर, कोई बदलाव नहीं
  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, कोई बदलाव
  • मध्य प्रदेश में पेट्रोल 114.37 रुपये प्रति लीटर, कोई बदलाव नहीं
  • त्रिपुरा: पेट्रोल 104.96 रुपये प्रति लीटर, कोई बदलाव नहीं
  • वहीं, जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 1.16 रुपये सस्ता होकर 104.13 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

19 तारीख को क्या है आपके शहर में डीजल का रेट?

इन शहरों में महंगा हुआ डीजल

छत्तीसगढ़ में डीजल 3 पैसे महंगा होकर 101.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हरियाणा में डीजल 30 पैसे बढ़कर 95.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
हिमाचल प्रदेश में डीजल 69 पैसे महंगा होकर 95.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
लद्दाख में डीजल 22 पैसे घटकर 93.91 रुपये प्रति लीटर रह गया है.

इन शहरों में स्थिर है डीजल का रेट

ये भी पढ़ें - फ्री पेट्रोल के लिए जुटी भीड़, घंटों बारिश में भीगते रहे लोग, मिला कुछ नहीं... चंडीगढ़ पेट्रोल लंगर की कहानी

  • दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • लक्षद्वीप में डीजल 102.80 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • मध्य प्रदेश में डीजल 99.49 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • जम्मू-कश्मीर में डीजल 94 पैसे सस्ता होकर 92.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol, Petrol And Diesel Price, Petrol Diesel, Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com