विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2019

बुधवार को मामूली गिरावट के बाद फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आज के भाव

बुधवार को पेट्रोल के दामों में मामूली गिरावट के बाद आज एक बार फिर पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिला.

बुधवार को मामूली गिरावट के बाद फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आज के भाव
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढोतरी का सिलसिला जारी है. बुधवार को पेट्रोल के दामों में मामूली गिरावट के बाद आज एक बार फिर पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिला. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ तो डीजल के दामों में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली. गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.47 पैसे प्रति लीटर हो गया तो डीजल के दाम 64.78 पैसे प्रति लीटर हो गए. वहीं मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 76.11 पैसे प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल के दामों में 20 पैसे का इजाफा होने के बाद 67.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

नए साल में पेट्रोल, डीजल की महंगाई का लगा सबसे बड़ा झटका, एक झटके में इतने बढ़े दाम

मंगलवार तक लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन बुधवार को कुछ हल्की कमी के बाद आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल के 70.33 रुपए प्रति लीटर था, जबकि डीजल के दाम 64.59 रुपए प्रति लीटर थे. वहीं मुंबई मे पेट्रोल के दाम 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए थे, जबकि डीजल के दाम 67.62 रुपए प्रति लीटर हो गए थे. 

Video: पेट्रोल और डीजल के घटते और बढ़ते दामों का खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today, Diesel Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com