COVID-19 के बढ़ते मामलों के बीच JEE और NEET परीक्षा रद्द करने के लिए 11 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. JEE Main परीक्षा 1-6 सितंबर को और NEET UG-2020 परीक्षा 13 सितंबर को निर्धारित है. छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में दखल देने और परीक्षा रद्द करने की गुहार लगाई है.
इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने NEET और JEE एग्जाम स्थगित कर दिया था. इसके साथ ही NEET और JEE परीक्षाओं के लिए नई तारीख़ों की घोषणा भी कर दी थी. नए शेड्यूल के हिसाब से जेईई मेन की परीक्षा अब 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को होगी. इसी तरह NEET परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढे़ं: शिक्षा मंत्रालय ने NEET और JEE परीक्षाओं के लिए नई तारीख़ों का ऐलान किया
बता दें कि देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जेईई मेन (JEE Main 2020) और नीट (NEET 2020 Exam) की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं