विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के मुद्दे संसद की स्थायी समिति की बैठक

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के मुद्दे पर संसद की स्थायी समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या से निपटने के उपायों और कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे.

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के मुद्दे संसद की स्थायी समिति की बैठक
दिल्ली में अपराध को लेकर संसद की स्थाई समिति की बैठक
नई दिल्ली:

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के मुद्दे पर संसद की स्थायी समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या से निपटने के उपायों और कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे. राज्यसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उच्च सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के अधिकारी पेश होंगे. सूत्रों के अनुसार समिति की बैठक में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में जारी आंदोलन के दौरान हिंसा के विषय पर भी अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है.

35 लाख की कार के लिए ले ली नेता की सुपारी, गर्लफ्रेंड से मुलाकात करते वक्त पकड़ा गया

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान में समिति की बैठक के एजेंडे के बारे में बताया गया है कि ‘दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते अपराध' के विषय पर गृह सचिव और दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य संबद्ध पक्षकार समिति के समक्ष इस समस्या के बारे में तथ्यात्मक ब्योरा पेश करेंगे. समझा जाता है कि समिति, हाल ही में जेएनयू में हुई हिंसा के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल जवाब कर सकती है. 

JNU हिंसा मामले में 9 छात्रों से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ, नोटिस जारी​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Parliamentary Standing Committee Meet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com