विज्ञापन

IND U19 vs AFG U19: आंकड़े देख खुश हो जाएंगे आप, हेड-टू-हेड में टीम इंडिया का राज, भारत फिर दोहराएगा इतिहास?

अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने सामने है. मुकाबले से पहले हेड-टू-हेड आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 11 और अफगानिस्तान ने 2 मुकाबले जीते हैं.

IND U19 vs AFG U19: आंकड़े देख खुश हो जाएंगे आप, हेड-टू-हेड में टीम इंडिया का राज, भारत फिर दोहराएगा इतिहास?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा अंडर-19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज (12 नवंबर 2026) भारत अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अल अमीरात में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले बात करें दोनों टीमों की भिड़ंत के बारे में तो अफगानिस्तान के खिलाफ यूथ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम को 11 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि विपक्षी टीम अफगानिस्तान केवल दो मुकाबलों में ही बाजी मार पाई है. 

साल 2010 में पहली बार आमने-सामने हुई थी भारत और अफगानिस्तान की टीम 

भारत और अफगानिस्तान की टीम साल 2010 में पहली बार यूथ वनडे क्रिकेट में आमने-सामने हुई थी. 15 जनवरी को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. विपक्षी अफगानिस्तान अंडर-19 की टीम ने उस दौरान भारतीय अंडर-19 की टीम को आठ विकेट से हराया था. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

कुल मैच खेले गए : 13
भारत अंडर-19 टीम की जीत : 11
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम की जीत : 2
टाई/नो रिजल्ट: 0

अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम 

भारतीय अंडर-19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल और शाविन विनोद.

अफगानिस्तान अंडर-19 टीम: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद और हमजा खान अलीखिल.

यह भी पढ़ें- 'स्टंप उड़ेंगे, उंगलियां ऊपर जाएंगी और वो पैर की उंगलियां?', अर्शदीप के स्वागत में MI ने बल्लेबाजों को दी चेतावनी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Afghanistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com