विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन

पाकिस्‍तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कल रात 11 बजे से छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की.

पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन
फाइल फोटो
जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा,''पाकिस्‍तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कल रात 11 बजे से छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की. 82 एमएम और 120 एमएम मोर्टार दागे.'' उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका मजबूती और प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है. अभी गोलीबारी जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Poonch, Ceasefire Violation, Indian Army, Pakistan Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com