तेलंगाना (Telangana) में बलात्कार (Rape) के प्रयास का विरोध करने पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 13 वर्षीय लड़की को उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर जला दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर 26 वर्षीय आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने कहा कि बुरी तरह जल जाने के कारण पीड़िता का खम्मम जिले के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह जिंदगी के लिए लड़ रही है.
पुलिस ने कहा कि घटना 18 सितंबर की है लेकिन मामला सोमवार को उस समय सामने आया, जब पुलिस को एक निजी अस्पताल में जलने का इलाज कराने वाली लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त हुई. उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और पीड़िता ने उसका विरोध किया था. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने बाद में लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. उन्होंने कहा कि पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसने उसे अस्पताल पहुंचाया?
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
पुलिस ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी. उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है.
युवती को रेप का केस दर्ज कराने के लिए यूपी से 800 किलोमीटर दूर नागपुर जाना पड़ा
आरोपी पर बलात्कार और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि निजी अस्पताल ने भी उन्हें सूचना नहीं दी और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं