विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

कर्नाटक में कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा, 4.25 करोड़ रुपए कैश बरामद

आयकर विभाग ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य के खिलाफ मारे गए छापों के दौरान करीब 4.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं.

Also Read in
कर्नाटक में कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा, 4.25 करोड़ रुपए कैश बरामद
आयकर विभाग का कांग्रेस नेताओं के घर छापा, मिले 4.25 करोड़ रुपए
  • कर्नाटक में आयकर विभाग का छापा
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और पूर्व सांसद RL जालप्पा के घर छापा
  • करीब 4.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए
कर्नाटक:

आयकर विभाग ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य के खिलाफ मारे गए छापों के दौरान करीब 4.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार से शुरू की गई छापेमारी करीब 30 स्थानों पर अब भी जारी है. इस छापेमारी के तहत, आयकर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारी कर्नाटक में कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं से जुड़े परिसरों में दाखिल हुए.

कर्नाटक में लागू होगा NRC! बेंगलुरु के कथित डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें सामने आईं

इन नेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और पूर्व सांसद आर एल जालप्पा के बेटे जे राजेंद्र शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा है कि ये छापेमारी नीट परीक्षाओं से जुड़े कई करोड़ रुपए के कर चोरी मामले के संबंध में की जा रही है. विभाग के सूत्रों ने बताया कि परमेश्वर से जुड़े कार्यालय, आवास एवं संस्थानों पर छापे मारने के अलावा, आयकर अधिकारियों ने उनके भाई जी शिवप्रसाद और निजी सहायक रमेश के घर की भी तलाशी ली.

PM मोदी ने बिहार बाढ़ पर किया ट्वीट और कर्नाटक बाढ़ पर नहीं किया तो विपक्ष ने साधा निशाना, BJP विधायक का भी मिला साथ

परमेश्वर का परिवार सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स चलाता है वहीं राजेंद्र डोडाबल्लापुरा और कोलार में आर एल जलप्पा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चलाते हैं.

(इनपुट भाषा से भी)

Video: असम के बाद अब कर्नाटक में भी NRC की सुगबुगाहट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Income Tax Department, IT Raid, G Parameshwara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com