विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2017

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, एक की मौत; लाखों का सामान खराब

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, एक की मौत; लाखों का सामान खराब
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर के बांजरपुर गांव में बीती रात 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया, जिससे गांव के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया. इससे जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं गांव के सैकड़ों घरों में इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण फुंक गए.

पुलिस ने बताया कि बांजरपुर गांव में बीती रात को हाइटेंशन लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई. इसके चलते गांव में हाई वोल्टेज बिजली आ गई. गांव के ही रहने वाले कपिल भाटी हाई वोल्टेज की वजह से डर कर अपने घर में लगे फ्रिज का बटन बंद करने गए तभी उन्हें करंट लग गया. गंभीर हालत में उन्हें गेट्रर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर हो चुकी हाई टेंशन तार को बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High-voltage Wire, High Tention Line, Gautam Budh Nagar, One Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com