मध्य प्रदेश के खंडवा की गणेश तलाई में मुस्लिम परिवार का घर और मंदिर में तोड़ फोड़ करने वाला कुख्यात गुंडा बंटी उपाध्याय आखिरकार पुलिस के हथे चढ़ ही गया. खंडवा की कोतवाली पुलिस ने गुंडे बंटी को होशंगबाद बैतूल बॉर्डर के पास एक गांव से पकड़ा. सूत्रों के मुताबिक, वह वेशभूषा बदल कर घूम रहा था उसने पीला कुर्ता, लाल रंग की लुंगी पहन रखी थी, वहीं उसने बाल भी छोटे करा लिए थे . खंडवा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुंडे बंटी उपाध्याय पर एनएसए के तहत कार्यवाही की गई हैं. उस पर अन्य मामलों में भी कार्यवाही की जा रही हैं.
खंडवा में मुस्लिम परिवार का घर जलाने और मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले बंटी उपाध्याय को पुलिस ने एनएसए के तहत किया गिरफ्तार @ndtvindia @ndtv pic.twitter.com/B7qHQ2e9lZ
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 24, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुंडा बंटी उपाध्याय निवासी गणेश तलाई क्षत्रे का निवासी है वह कोतवाली थाने का निगरानी सुदा कुख्यात बदमाश है. बंटी पर 27 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है. हाल ही में 6 जनवरी को उसपर मारपीट के मामले में एफआईआर हुई थी. जिसमें उसे जेल भेज दिया गया था. खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि 20 और 21 जनवरी बंटी उपाध्याय नाम के आदतन अपराधी ने गणेश तलाई के कोड़िया हनुमान मंदिर क्षेत्र के रहवासियों को लगातार परेशान किया था. उसमें उसने दो घरों में आग लगाना एक में अंदर एक में बहार एक ऑटो को जलाना और एक मंदिर में तोड़फोड़ करने के अतिरिक्त एक दिन पहले दो लोगों से मारपीट करना भी शामिल हैं.
इस प्रकार से उसने कई अपराध किए थे. 20 और 21 जनवरी की घटना को देखते हुए गुंडे बंटी पर 6 अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई थी. घटना के बाद से ही पुलिस की टीम इसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रीय हो गई थी. क्षत्रे के सभी वर्गों ने कहा था की इस अपराधी की गिरफ़्तारी जल्द से जल्द हो.
हमने उसे होशंगाबाद बैतूल की बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया हैं. इसको एनएसए के वारंट पर गिरफ्तार किया गया हैं. बाकि अपरधो में भी इसकी गिरफ़्तारी शामिल की जाएगी. विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उन धाराओं में भी इसपर मामले दर्ज किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं