विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

Covid-19: BJP विधायक ने कहा- 'जो जमाती नहीं करा रहा कोरोनावायरस की जांच, उसे गोली मारने में कोई हर्ज नहीं'

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कहा, कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोष देना गलत है.

Covid-19: BJP विधायक ने कहा-  'जो जमाती नहीं करा रहा कोरोनावायरस की जांच, उसे गोली मारने में कोई हर्ज नहीं'
कर्नाटक से BJP विधायक एमपी रेणुकाचार्य. (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:

कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों में से कुछ लोग सरकार की अपील के बाद भी जानबूझकर कोरोनावायरस की जांच ना कराने के लिए छिपे हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गोली मारना 'गलत नहीं' होगा. मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कहा, कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोष देना गलत है.

उन्होंने कहा, 'एक बात सच है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बार-बार अपील करने के बाद भी उनमें से कुछ लोग जानबूझकर धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए छिपने की कोशिश कर रहे हैं.' दावणगेरे में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे खुद तो मर रहे हैं, दूसरों को भी मारना चाहते हैं. यदि वे जमात में भाग लेने के बाद वापस लौटते ही डॉक्टर के पास चले जाते तो कोई समस्या नहीं होती.

इस बीच, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को एक समाचार चैनल को साक्षात्कार के दौरान इन घटनाओं के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को दोषी ठहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Renukacharya, BJP MLA, Tabligi Jamaat, Karnataka, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com