Viral Video: बेंगलुरु में रहने वाले तीन भाइयों ने मिलकर अपने लिए एक 4 सीटर प्लेन खरीदा है, जिस पर उन्होंने अपना नाम लिखवाया है. इस प्लेन का नजदीक से वीडियो बनाकर एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन को कवर करके पार्क किया गया है.
VT- BMD क्या है?
इस प्लेन के मालिकों ने वीडियो बनाने वाले शख्स को बताया, 'हर इंडियन प्लेन पर VT लिखा होना जरूरी है. अंग्रेजों के समय में इसे विक्टोरिया टेरिटरी कहते थे. वहीं- BMD का मतलब बिष्णु, मनोज और दीपक है. ये हम तीनों भाइयों के नाम का पहला अक्षर है, जिसे हमने तिरंगे के नीचे लिखवाया है. 4 लोगों के अलावा इस प्लेन 2 सीट पायलट और को-पायलट के लिए भी होती हैं.'
'टाटा नैनो जितना स्पेस'
प्लेन के मालिक ने आगे कहा, 'हमारा अक्सर बिजनेस के सिलसिले में दुबई आना-जाना लगा रहा है. इसीलिए हमने ये प्लेन खरीदा है. इसके अंदर इतनी ही जगह है, जितनी टाटा की सबसे सस्ती नैनो कार में होती है. इस प्लेन को छोटे से रनवे से टेकऑफ या लैंड किया जा सकता है. हमने अभी इसे एक ऐसे ही रनवे के पास पार्क किया है. यहां आपको और भी कुछ लोगों के ऐसे ही छोटे विमान खड़े नजर आ जाएंगे.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
तीन भाइयों ने मिलकर देखिए बेंगलुरु में खरीदा अपना चार्टड प्लेन जिसकी कीमत लगभग 5 से 8 करोड़ के बीच है। सिर्फ 4 सीट वाला प्लेन है। मालिक बोले नैनो कार से भी छोटी है। दुबई जाते है, बेंगलुरु से बिजनेस के सिलसिले में। https://t.co/CyVTKrl3ID
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) October 29, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स
इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि छोटे विमान लंबी दूरी के लिए सुरक्षित नहीं हैं. जबकि कुछ VT और VU को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'यह जोखिम भरा है. छोटे विमान सुरक्षित नहीं होते.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'वीटी का मतलब विक्टोरिया है. यानी हम ब्रिटिश कोलोनियल रूल को अभी तक रिप्लेस नहीं कर सके.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'क्या यह जक्कुर हवाई अड्डा है. मुझे लगा था कि यह DA42 जैसे छोटे विमानों के लिए भी बंद है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'VT का मतलब विक्टोरियन टेरिटरी नहीं था. VU भारतीय रेडियो हैम को आवंटित किया गया है. इसे ICAO आवंटित करता है. VH और VK ऑस्ट्रेलिया के लिए हैं.'
यह भी पढ़ें | जर्मनी पढ़ने गई लड़की को यूनिवर्सिटी के पहले लेक्चर में ही याद आ गया भारत, बोली- 'यहां सीन काफी अलग है'
यह भी पढ़ें | 22 साल की लड़की ने साड़ी पहनकर चीन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाया इंडियन आर्ट का पाठ, बोली- 'अब लगता है बदलाव आ गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं