बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर में ‘नेचर सफारी' का उद्घाटन करते हुए इसे आम लोगों को समर्पित किया. यहां पर्यटक ‘ग्लास स्काई वॉक यानी शीशे के पुल' से प्राकृतिक छटा देखने समेत अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं. नेचर सफारी में ग्लास स्काई वॉक (जीएसडब्ल्यू), झूलता पुल, जिप लाइन साइकिल, एडवेंचर पार्क, तितली जोन और प्राकृतिक शिविर क्षेत्र हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह देश में पहला ग्लास स्काई वॉक है. इसको लेकर कुछ दुविधा थी कि वह दूसरा हो सकता है लेकिन तथ्य यह है कि हर जगह जिसकी चर्चा हो रही है वह देश का एकलौता ग्लास स्काई वॉक है.'' उन्होंने कहा कि ‘जू (चिड़ियाघर) सफारी' का उद्घाटन भी जल्द होगा.
आगबबूला नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में पुलिस बुलाए जाने का किया बचाव, दी ये दलील
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के इतंजाम किए गए हैं और ग्लास स्काई वॉक पर एक साथ कितने लोग जा सकते हैं, इसकी संख्या भी सीमित की गई है. उन्होंने कहा कि नेचर (प्राकृतिक) सफारी दिन के समय होगी और यहां आने वाले लोगों को इस इलाके में जाने के लिए टिकट लेना होगा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कुमार ने कहा, ‘‘ अगर कोई इस इलाके में पैदल चलना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है और अगर कोई साइकिल से घूमना चाहता/चाहती है तो वह साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां खाने की भी व्यवस्था है.'' उन्होंने कहा कि इसे प्राकृतिक वातावरण में बनाया गया है, इसलिए इसका नाम नेचर सफारी रखा गया है लेकिन भविष्य में इसका नाम किसी महान हस्ती के नाम पर रखा जा सकता है. कुमार ने कहा कि यहां जू सफारी का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा और आने वाले कुछ महीनों में उसे लोगों को समर्पित किया जाएगा. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वरी प्रसाद और पर्यावरण व वन मंत्री नीरज सिंह बबलू भी मौजूद थे.
Video : बिहार: विधानसभा में बवाल पर तेजस्वी यादव का वार, नीतीश कुमार की सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं