- छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1066 नए मामले
- 24 घंटों में 4 और कोरोना मरीजों की मौत
- राज्य में COVID-19 के 6,025 एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Covid 19 Cases in Chhattisgarh) के 1066 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,20,783 हो गई है. राज्य में बृहस्पतिवार को 26 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 260 लोगों ने गृह-पृथक-वास पूरा कर लिया. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है, जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 के 1066 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 310, दुर्ग से 281, राजनांदगांव से 59, बालोद से आठ, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से सात, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से 22, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 10, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से 31 और मुंगेली में 6 नए मामले सामने आए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में 6 जनवरी के बाद कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, 607 नए केस दर्ज
इसके अलावा सरगुजा में 60, कोरिया से 37, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 15, जशपुर से 19, बस्तर से आठ, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से तीन और नारायणपुर में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया.
मुंबई : कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी 10 हेल्थवर्कर संक्रमित, डॉक्टरों ने कही यह बात
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,20,783 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,10,838 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और राज्य में 6025 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 3,920 लोगों की मौत हुई है.
VIDEO: नहीं टला है कोरोना का खतरा, लापरवाही से बढ़ेगी मुश्किल
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं