मुंबई (Mumbai) के अंधेरी पश्चिम में एक ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) को कार के बोनट पर ज़बरदस्ती घुमाकर जान जोखिम डालने का वाकया हुआ है. घुमाने वाले हुंडई क्रेटा कार के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम विजय सिंह गुरव है.
गुरव की शिकायत के मुताबिक़ कार चालक को गुरव ने आज़ाद नगर मेट्रो स्टेशन के निचे ट्रैफिक नियमों के उलंघन के आरोप में रोका और जुर्माना भरने को कहा. कार चालक खुद को प्रेस रिपोर्टर बताकर गुरव को धमकाने लगा और कार भगाने की कोशिश की. तब उसे रोकने के लिए गुरव कार के बोनट पर बैठ गए. इस पर भी वो शख्स नहीं माना और गुरव के साथ ही कार दौड़ा दिया. किसी तरह गुरव नीचे उतरे और पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज कराया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसे कहते हैं उल्टा चोर कोतवाल को डांटे...अंधेरी में एक कार चालक को ट्राफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने टोका तो देखिए क्या किया...गनीमत रही सिपाही विजय गुरव सुरक्षित हैं।
— sunilkumar singh (@sunilcredible) September 30, 2021
तुर्रा ये कि महाशय ने खुद को पत्रकार बताया..पक्का फर्जी होगा।@MumbaiPolice pic.twitter.com/4Aov0Cu5km
घटना अंधेरी मे आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास की है. सुबह 11 बजे, जेपी रोड पर एक ट्रैफिक पुलिस का हवलदार अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर था. ट्रैफिक पुलिस वाले बार-बार कार चालक को नीचे उतरने की रिक्वेस्ट कर रहे थे, लेकिन कार चालक नीचे उतरने के बजाय बोनट पर बैठे हुए ट्रैफिक हवलदार के साथ तेजी से कार को आगे की तरफ लेकर चला गया और कुछ दूर जाने के बाद हवलदार जैसे ही नीचे गिर गया, मौका मिलते ही कार चालक ने गाड़ी पीछे घुमाई और वहां से तेजी से कार लेकर फरार हो गया.
घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने D.N नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 279, 336 के साथ 184 के तहत मामला दर्ज कर कार चालक को डिटेन कर लिया.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं