विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2012

मुंबई की नाबालिग का बिहार में कई बार हुआ यौन शोषण

मुंबई की नाबालिग का बिहार में कई बार हुआ यौन शोषण
बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक एनजीओ द्वारा संचालित अल्पवास गृह (शार्ट स्टे होम) में 16 वर्षीय एक पीड़िता ने कर्मचारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसका संज्ञान लेते हुए बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

चंडीगढ़ के ‘अपना घर’ यौन शोषण स्कैंडल की तरह लगने वाले बेतिया के इस मामले को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बहुत गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने अपने घर का पता मुंबई के अंधेरी वेस्ट में बताया है।

आयोग की अध्यक्ष निशा झा ने बताया कि फकीराना नामक एक एनजीओ द्वारा बेतिया में संचालित एक अल्पवास गृह (शार्ट स्टे होम) में एक किशोरी ने अपने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आयोग की सदस्य शोभा प्रकाश कुशवाहा मंगलवार को बेतिया पहुंचकर मामले की छानबीन करेंगी और बयान लेंगी।

अल्पवास गृह बेसहारा महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए बनाए जाते हैं जिनका संचालन समाज कल्याण विभाग की आर्थिक सहायता से होता है।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक सुनील नायक ने बताया कि मुंबई की रहने वाली एक किशोरी ने अल्पवास गृह के कर्मचारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह बहुत गंभीर मामला है। छानबीन की जा रही है।

जिलाधिकारी श्रीधर चिरीबोलू ने कहा कि एक अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया है। इस मामले में कर्मचारियों के खिलाफ जांच में प्रथम दृष्टया क्या सामने आया है, नायक ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पीड़िता (करीब 16 वर्ष) को पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र में हजनगर रेलवे स्टेशन के पास तेजाब के हमले में झुलसा हुआ पाया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद में उसे इलाज के लिए बेतिया भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों मुंबई से वह कल्लू नामक एक व्यक्ति उसे बहलाकर मटियरिया ले आया था और यौन शोषण करता था। बाद में उसके चंगुल से छूटने के बाद पुलिस ने उसे बेतिया अल्पवास गृह भेज दिया था।

किशोरी का आरोप है कि अल्पवास गृह के कर्मचारी उसके साथ और अन्य लड़कियों के साथ भी यौन शोषण करते थे। यहां से भागकर वह अनाथालय पहुंची थी जहां उसे एक अन्य व्यक्ति के हाथ बेच दिया गया और कुछ अन्य आपराधिक किस्म के व्यक्ति उसका यौन शोषण करने लगे। इन्हीं अपराधियों ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया और उनके चंगुल से भागकर वह स्टेशन पहुंची थी।

रविवार को पीड़िता का बयान लेने वाले पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी अलग-अलग बयान दे रही है। वह मानसिक रूप से परेशान है। फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस ने मटियरिया और रामनगर थाने में भी युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 साल बाद मिली जमानत
मुंबई की नाबालिग का बिहार में कई बार हुआ यौन शोषण
डेमोग्राफिक डिसऑर्डर के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं, जगदीप धनखड़ ने ऐसा क्यों कहा?
Next Article
डेमोग्राफिक डिसऑर्डर के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं, जगदीप धनखड़ ने ऐसा क्यों कहा?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com