विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरनगर: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी
  • बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है
  • आरोपी युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर ईंट-भट्टी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है
  • पीड़िता को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज चल रहा है और पुलिस जांच में जुटी है
मुजफ्फरनगर:

बिहार के मुजफ्फरनगर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हैवान ने 5 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित बच्ची को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया. महिला ने कहा कि उनकी बच्ची की उम्र मात्र 5 साल है. 

बताया जा राह है कि यह घटना शनिवार दोपहर की है. आरोपी बच्ची को ईंट-भट्टी ले गया था. पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी का नाम शुकुल कुमार है, जो उनके घर के बगल में ही रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. इस घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना स्थल पर फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया था. सबूत जुटाए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Muzaffarnagar Rape Case, Muzaffarnagar Rape News, Bihar News, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com