विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2020

Diwali 2020 : मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सर्वकालिक ऊंचाई पर

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 380.76 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,823.76 अंक की ऊंचाई तक चढ़ गया.

Diwali 2020 : मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सर्वकालिक ऊंचाई पर
मुंबई:

संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के दिन शनिवार को विशेष मुहूर्त कारोबार के प्रारंभ में बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 381 अंकों की तेजी के साथ अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर जा पहुंचा. कारोबार के पहले कुछ मिनटों में ही 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 380.76 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,823.76 अंक की ऊंचाई तक चढ़ गया.

इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी सूचकांक 117.85 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 12,808.65 अंक के अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा था.

बीएसई में टेलीकॉम, पूंजी माल, औद्योगिक और वित्त क्षेत्र सहित करीब करीब सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाभ में थे. कारोबारियों और निवेशकों ने संवत 2077 के पहले कारोबारी सत्र के दिन अपने नए बही खातों की शुरूआत की . बाजार सूत्रों ने कहा कि पहले दिन लिवाली गतिविधियां बढ़ी हुई थीं.

सेंसेक्स में प्रमुख लाभ अर्जित करने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और आईटीसी शामिल थी. इनमें 1.93 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गयी.

हालांकि, एनटीपीसी, पावरग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.77 प्रतिशत तक की गिरावट आई. बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,935.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार 2,462.42 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2020, BSE, Sensex, Muhurat Trading 2020, NIFTY
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com