नवंबर के दूसरे कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए निवेशकों को मालामाल कर दिया है.आज यानी मंगलवार ,11 नवंबर को शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 1,052.39 अंकों (1.30%) की जोरदार तेजी के साथ 82,159.04 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty 50) भी 286.20 अंकों (1.14%) की छलांग लगाकर 25,330.85 के पार जा पहुंचा. बाजार में आई इस तूफानी तेजी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है.
बाजार में चौतरफा खरीदारी
शुरुआती कारोबार के दौरान Nifty Auto, PSU Bank, FMCG, IT, Metal और Realty समेत तमाम सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही, बाजार के इस चौतरफा उछाल में मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 जैसे ब्रॉडर मार्केट्स ने भी पूरा साथ दिया, जिसमें दोनों इंडेक्स करीब 1% से ज्यादा मजबूत हुए.
विदेशी निवेशकों का भरोसा
शेयर बाजारों में आई इस जबरदस्त रौनक के पीछे की बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का भारी सपोर्ट और कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे (Q2 Results) हैं. आंकड़ों के मुताबिक, अकेले नवंबर के शुरुआती दिनों में ही FPIs ने भारतीय बाजारों में ₹53,100 करोड़ से ज्यादा का भारी-भरकम निवेश किया है, जिसके दम पर बेंचमार्क इंडेक्स इस महीने अब तक 8% से अधिक की शानदार छलांग लगा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं