- फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन
- कोरोना से संक्रमित हुए थे मिल्खा सिंह
- मिल्खा सिंह की पत्नी का 13 जून को हुआ निधन
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का शुक्रवार रात 11.30 बजे निधन हो गया. 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे और चंडीगढ़ स्थित PGI में उनका इलाज चल रहा था. बीती 19 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर ही इलाज करवा रहे थे लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 24 मई को उन्हें मोहाली स्थित अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया. 13 जून को उनकी पत्नी और भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह (Nirmal Milkha Singh) का मोहाली के एक अस्पताल में COVID-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था.
मिल्खा सिंह को 3 जून को चंडीगढ़ स्थित PGIMER में भर्ती कराया गया. 13 जून को उन्होंने कोविड को मात दी. उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी. 18 जून रात 11:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
I had spoken to Shri Milkha Singh Ji just a few days ago. Little did I know that it would be our last conversation. Several budding athletes will derive strength from his life journey. My condolences to his family and many admirers all over the world.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट किया, 'श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व की वजह से वह लाखों लोगों के चहेते थे. मैं उनके निधन से आहत हूं.'
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'मैंने कुछ दिनों पहले श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी. मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी. कई नवोदित खिलाड़ी उनकी जीवन यात्रा से प्रेरणा लेंगे. उनके परिवार और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.'
VIDEO: मिल्खा सिंह की पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल का कोविड-19 के कारण निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं