विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2012

उत्तर भारत में शीतलहर, यातायात हुआ प्रभावित

उत्तर भारत में शीतलहर, यातायात हुआ प्रभावित
नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। आईजीआई एयरपोर्ट पर 20 फ्लाइट देरी से चलीं और दो  कैंसिल हो गईं। रविवार के दिन इस साल का सबसे ठंड दिन रहा।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पहलगाम में 7.4 और श्रीनगर में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू−कश्मीर के पड़ोसी राज्य हिमाचल के भी अधिकतर इलाकों में कोहरा छाया रहा।

पंजाब और हरियाणा में भी पारा 2 से 7 डिग्री तक नीचे गिर गया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा ठंड हिसार में थी यहां पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में कोहरा, ठंड, उत्तर भारत, Fog, Cold Waves, North India