विज्ञापन

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव बेरा को लगी थी तीन गोलियां, हालत गंभीर

घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर देर रात उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया.

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव बेरा को लगी थी तीन गोलियां, हालत गंभीर
  • पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई
  • हमले में चंद्रनाथ के वाहन चालक बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल होकर कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं
  • घटना विधानसभा चुनाव परिणाम के 48 घंटे के भीतर हुई, जिससे इलाके में तनाव और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हुईं

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में हुए हमले में सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले में पीए चंद्रनाथ की गाड़ी चला रहे ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां लगी थीं. घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर देर रात उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

चुनाव नतीजे घोषित होने के महज 48 घंटे में सनसनीखेज मर्डर

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई इस चौंकाने वाली घटना में अधिकारी के निजी सहायक रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ के वाहन को रोका और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें : फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, करीब से दनादन दागीं गोलियां... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या खुलासे

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘हम हत्यारों की गिरफ्तारी चाहते हैं. विपक्ष के नेता से जुड़े वाहन में यात्रा कर रहे रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सुनियोजित हत्या के अलावा कुछ नहीं है, लोग डरे हुए हैं.'' पार्टी के एक अन्य समर्थक ने आरोप लगाया कि ‘‘अपराधी बेखौफ होकर काम कर रहे हैं'' और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की.

सुवेंदु के पीएम की हत्या से पश्चिम बंगाल में हड़कंप

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद बुधवार देर रात सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या से हड़कंप मच गया है. अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी. बुधवार रात गोली लगने के बाद चंद्रनाथ रथ को विवासिटी हॉस्पिटल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे डीजीपी गुप्ता अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा, ''हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट थी. घटनास्थल से इस्तेमाल किए गए कारतूसों के खोखे और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं. मामले की विस्तृत जांच जारी है, फिलहाल मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता.''

ये भी पढ़ें : कौन थे चंद्रनाथ रथ? एयरफोर्स से VRS लेकर बने सुवेंदु के PA, पहले TMC से जुड़ा था परिवार, हत्या से बवाल

गाड़ी को ओवरटेक कर बरसा दी गोलियां

इस बीच, राज्य पुलिस सूत्रों ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि शुरुआत में ऐसा लगा था कि चंद्रनाथ रथ की कार का काफी देर तक एक चार पहिया गाड़ी पीछा कर रही थी. जब उनकी गाड़ी मध्यग्राम के दोहरिया मोड़ पर पहुंची, तब पीछा कर रही गाड़ी ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोका और हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. हालांकि, बाद की जांच में पता चला कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी का असल में चुपचाप एक मोटरसाइकिल से पीछा किया जा रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhyamgram Shooting Case, Chandranath Rath Murder, Suvendu Adhikari Aide Killed, West Bengal Violence, Post Poll Violence Bengal, Buddhadev Bera Injured, Apollo Hospital Kolkata, Fake Number Plate Attack, North 24 Parganas Firing, Bjp Reaction Bengal, Political Killing West Bengal, Bike Borne Attackers Shooting, Doltala Madhyamgram Incident, Bengal Law And Order, Election Violence India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com