खुद को गुरुग्राम (Gurugram) का मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (Chief Judicial Magistrate) बताने वाले एक आरोपी को सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पिस्टल, कारतूस, फर्जी आईकार्ड और कुछ अन्य दस्तावेजों क अलावा कार के आगे लगाया जाना वाला अवैध रूप से बनाया गया 'रेड बेकन' भी बरामद हुआ है. यह व्यक्ति तब पकड़ में आया जब वह 25 दिसंबर को पहाड़गंज इलाके में रेड बेकन लगी कार में गलत दिशा से आ रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने ने जब उस गाड़ी को रोका तो गाड़ी के मालिक लोविश शर्मा ने खुद को जज बताकर पुलिस कर्मियों को धमकी देना शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और उस गाड़ी की तलाशी ली गई.
फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को हथौड़े से पीटा, 2 गिरफ्तार
आरोपी लोविश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे अवैध हथियार और फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने वालों के बारे में पूछताछ की गई है. पता चला है कि इस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानकारी के मुताबिक गाड़ी से एक पिस्टल, 6 बिना लाइसेंस वाले जिंदा कारतूस, सीबीआई प्रोसीक्यूटर का फर्जी आईकार्ड, सीजेएम जज के फर्जी विजिटिंग कार्ड के अलावा जज के नाम को स्टेम्प भी बरामद हुए. पता चला है कि गाड़ी की नम्बर प्लेट इस तरीके से लगाई गई थी कि किसी को नंबर दिखाई न दे. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 186, 353, 506, 170, 419, 468, 471, 484 और 24, 54, 59 (आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को हथौड़े से पीटा, 2 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है. आरोपी लोविश दिल्ली के नरेला इलाके का रहने वाला है और रौब जमाने के लिए खुद को गुरुग्राम का जज बताता था. पूछताछ में इसने बताया कि बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति राकेश ने उसे पिस्टल मुहैया कराई थी. उसके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, फर्जी आईकार्ड और तमाम कई दस्तावेज मिले हैं. कार पर लगाने वाला अवैध रूप से बना 'रेड बेकन' भी बरामद हुआ है.
दिल्ली के प्रशांत विहार में एक बार की घटना, लड़की छत से कूद; हुई मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं