महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. पुणे जिले के पुरंदर इलाके की 50 वर्षीय महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है. महिला का चिकनगुनिया टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला अब ठीक हो चुकी है और उसके परिवार के सदस्यों में फिलहाल वायरस का कोई लक्षण नहीं हैं. वहीं केरल में भी जीका वायरस के दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में जीका वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 63 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुरंदर तहसील के बेलसर गांव से जुलाई की शुरुआत से ही बुखार के कई मामले सामने आए. पांच नमूनों को परीक्षण के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया था. इन नमूनों में से तीन की चिकनगुनिया टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Covid-19: 46 जिलों में 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट, केंद्र ने जारी की चेतावनी
इसके बाद, एक एनआईवी टीम ने 27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच बेलसर और परिन्चे गांवों का दौरा किया और 41 लोगों के ब्लड सैंपल एकत्र किए. इनमें से 25 चिकनगुनिया, तीन डेंगू, और एक जीका वायरस का मामला सामने आया.
राज्य की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने आज क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से उन सावधानियों के बारे में बात की जो उन्हें करनी चाहिए. स्वास्थ्य विभाग गांव में घर-घर जाकर सर्वे भी करेगा.
पुणे जिला प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की है. प्रशासन ने लोगों को भरोसा जताया है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है.
दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ पार, आधी आबादी को लगा टीका
इससे पहले इस साल सिर्फ केरल में जीका वायरस संक्रमण मामले सामने आए थे. दक्षिणी राज्य में फिलहाल संक्रमण के 63 मामले हैं. संक्रमण एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है, जो डेंगू और चिकनगुनिया के वाहक भी हैं.
जीका वायरस के संक्रमण के कुछ सामान्य लक्षण बुखार, शरीर में दर्द, दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अस्वस्थता या सिरदर्द हैं. लक्षण आमतौर पर 2-7 दिनों तक रहते हैं और अधिकांश संक्रमित लोगों में लक्षण विकसित नहीं होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं