पिछले कुछ वक्त में रेप और महिलाओं से हैवानियत की लगातार खबरें आ रही हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां पर एक विधवा महिला के साथ तीन आदमियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लंबी लोहे की सरिया डाल दी. महिला की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मामला अमिलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपी किराने की छोटी सी दुकान चला रही महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने के बहाने गए और फिर महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाल दिया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
महिला की हालत गंभीर होने के चलते सीधी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रेफर किया गया है जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है. महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गये सरिया को सीधी चिकित्सकों ने निकाल दिया था.
यह भी पढ़ें : "अगर वह अकेले न गई होती...": महिला आयोग की सदस्य ने बदायूं गैंगरेप पर दी प्रतिक्रिया
अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सीधी में हुई यह घटना निर्भया कांड की याद दिलाती है. अब देखना यह होगा कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस प्रशासन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर क्या उक्त महिला को न्याय दिला पाएगा?
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी एक 50 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था, जहां महिला के साथ इतनी ज्यादा दरिंदगी की गई थी, उसकी बहुत ज्यादा खून बह जाने और सदमे की वजह से मौत हो गई थी. पूजा के लिए मंदिर गई इस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक महंत सहित तीन लोगों ने दरिंदगी की थी और फिर रात के साढ़े 11 बजे के तकरीबन उसके घर के बाहर फेंककर चले गए थे. पोस्टमार्टम में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं