विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2021

नोएडा में अडानी ग्रुप सहित 13 कंपनियों को प्‍लॉट आवंटित , 3,870 करोड़ का होगा निवेश

नोएडा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भूखंडों के आवंटन की योजना इस साल एक फरवरी को लाई गई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित थी.

नोएडा में अडानी ग्रुप सहित 13 कंपनियों को प्‍लॉट आवंटित , 3,870 करोड़ का होगा निवेश
गौतम अडानी की कंपनी नोएडा में डाटा सेंटर विकसित करेगी
  • 40 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
  • आवंटन समिति ने कुल 13 आवेदकों को पात्र माना
  • अडानी इंटरप्राइजेज को 39,146 वर्गमी का प्‍लॉट आवंटित
नोएडा:

नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को इंटरव्‍यू के आधार पर अडानी समूह (Adani group) सहित 13 कंपनियों को नोएडा (Noida) में भूखंडों का आवंटन किया जिसके तहत कुल 3,870 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और 48,512 लोगों को रोजगार मिलेगा. नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार और निर्धारित मानकों को ध्यान में रखकर आवंटन समिति ने कुल 13 आवेदकों को पात्र मानते हुए भूखंड आवंटन की संस्तुति की है. इन कंपनियों को सेक्टर 80, 145, 140-ए और सेक्टर 151 में भूमि का आवंटन किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू का वक्त, यूपी बोर्ड की परीक्षा स्थगित

नोएडा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भूखंडों के आवंटन की योजना इस साल एक फरवरी को लाई गई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित थी.उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक आवेदन को ब्रॉशर के नियम एवं शर्तों पर खरा न उतरने पर निरस्त कर दिया गया था.इस आवंटन में अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को सेक्टर 80 में 39,146 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया गया है. कंपनी नोएडा में डाटा सेंटर विकसित करेगी. कंपनी इस परियोजना पर ढाई हजार करोड़ निवेश करेगी. निवेश की दृष्टि से यह सुपर मेगा श्रेणी की परियोजना होगी. इस भूखंड आवंटन से प्राधिकरण को 71 करोड़ का राजस्व मिलेगा.

कोरोना के कहर से बचने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू : अरविंद केजरीवाल

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वीवेटेक्स प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, इक्वाइन टेक न्यूट्री केयर, एलएलपी आरएएफ सटेशनरी मैन्यूफैक्चर्सस कंपनी, रोटो पंप्स लिमिटेड, केके फ्रे गरेंसस एलएलपी, सावी लेदर, मिठास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, एडोरा टैक्स, वेस्टवे इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और धामपुर एल्को केम प्राइवेट लिमिटेड को भूमि आवंटित की गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Group, Noida, Land Alloted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com