- पहली से 12वीं की क्लास 15 मई तक सस्पेंड रहेंगी
- यूपी बोर्ड परीक्षाएं 20 मई के बाद आयोजित होंगी
- यूपी में एक लाख 11 हजार से ज्यादा हो चुके एक्टिव केस
आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के केसों में इजाफे के बाद यूपी के जिलों में नाइट कर्फ्यू के घंटे बढ़ाने का फैसला किया गया है. नाइट कर्फ्यू अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू होगा. फैसले के तहत, यूपी के दस ज़िलों में जहां 2000 से ज़्यादा एक्टिव केस है वहा अब कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लगेगा. इन ज़िलों में लखनऊ,कानपुर, प्रयागराज,वाराणसी,गौतमबुद्धनगर,गाज़ियाबाद ,मेरठ, शामिल हैं. इसके साथ ही डीएम को अधिकृत किया गया कि 500 से ज़्यादा केस है तो वो अपने जिले में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा सकता है.इसके साथ ही राज्य में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की क्लासें 15 मई तक सस्पेंड रहेंगी. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है और अब ये 20 मई के बाद आयोजित होंगे. विश्वविदयालय और डिग्री कालेज में 15 मई तक ऑनलाइन क्लास होंगी. 15 मई तक आफ लाइन परीक्षाएं नही होंगी. हाईस्कूल इंटर की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी गई हैं.
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू : जानें कहां मिलेगी छूट, कहां रहेगी पाबंदी
गौरतलब है कि यूपी में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 11 हजार से अधिक है. यूपी में अब तक कोरोना के कारण 9376 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. राज्य में अब तक कोरोना के 7,44, 021 केस सामने आ चुके हैं जिसमें से छह लाख 22 हजार 810 मरीज रिकवर कर चुके हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोरोना के कहर से बचने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू : अरविंद केजरीवाल
यूपी के साथ ही भारत में भी कोरोनावायरस (Coronavirus), और उससे होने वाले रोग COVID-19 का कहर रोज़ाना बढ़ता नज़र आ रहा है और गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए केसों ने 24 घंटे में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 2,00,739 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,40,74,564 हो गई है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,038 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं