पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) 2024 में निर्धारित अगले लोकसभा चुनावों में (Lok Sabha Election 2024) भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराएगी. बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी को उसी तरह की हार का सामना करना पड़ेगा जैसा उसने राज्य में पिछले विधानसभा चुनावों में किया था. शहर के फूलबगान इलाके में 19 दिसंबर के लिए निर्धारित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है.
उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा था कि भाजपा ने राज्य में कैसा प्रचार अभियान चलाया था. इससे सभी डरते थे, लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें हरा दिया. बंगाल ने आज जो सोचा, कल भारत सोचेगा. हम 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे. उसका वैसा ही हश्र होगा जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में हुआ था.”
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, "मैं 2024 के चुनावों में भाजपा को देश भर में हारते हुए देखना चाहती हूं. फिर से खेला होबे."
'चुनाव में ही आती है गंगा की याद', पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का तंज
बनर्जी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में "उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना" है.
"TMC का मतलब 'मंदिर, मस्जिद और चर्च", PM मोदी के दांव से इतर ममता बनर्जी का गोवा में नया पंच
टीएमसी नेता ने केएमसी चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों से लोगों के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नगर संबंधित उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए.
"कोई यूपीए नहीं है": शरद पवार से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का कांग्रेस पर निशाना | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं