विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2021

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भक्तों को समर्पित कर बोले PM, "अतीत के गौरव का एहसास कराएगा यह धाम"

प्रधानमंत्री ने कहा, "विश्वनाथ धाम का ये पूरा नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है, ये प्रतीक है, हमारे भारत की सनातन संस्कृति का! ये प्रतीक है, हमारी आध्यात्मिक आत्मा का! ये प्रतीक है, भारत की प्राचीनता का, परम्पराओं का! भारत की ऊर्जा का, गतिशीलता का."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कर दिया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं नगर कोतवाल कालभैरव जी के चरणों में शीश नवाकर आ रहा हूं. देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद लेकर आ रहा हूं. काशी में कुछ भी खास हो तो सबसे पहले उनसे पूछना आवश्यक है. मैं काशी के कोतवाल के चरणों में अभिवादन करता हूं.' 

इस मौके पर आह्लादित भाव में पीएम मोदी ने भोजपुरी में बोलते हुए कहा कि 'काशी के लोगन के प्रणाम करत हईं. शुभ घड़ी आइल है, आपसब लोगन के बहुत-बहुत बधाई है.' PM ने कहा, "बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरणों में शीश नवावत हैं..."

पीएम ने कहा कि हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, सारे बंधनों से मुक्त हो जाता है. उन्होंने कहा,  "भगवान विश्वेश्वर का आशीर्वाद, एक अलौकिक ऊर्जा देती है. यहाँ आते ही हमारी अंतर-आत्मा को जागृत कर देती है. आप यहाँ जब आएंगे तो केवल आस्था के दर्शन नहीं करेंगे."

काशी विश्वनाथ की विहंगम तस्वीरें मन मोह लेंगी, पीएम मोदी ने भी साझा किए कुछ PHOTOS

प्रधानमंत्री ने कहा, "विश्वनाथ धाम का ये पूरा नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है, ये प्रतीक है, हमारे भारत की सनातन संस्कृति का! ये प्रतीक है, हमारी आध्यात्मिक आत्मा का! ये प्रतीक है, भारत की प्राचीनता का, परम्पराओं का! भारत की ऊर्जा का, गतिशीलता का."

 पीएम ने कहा, "आपको यहाँ अपने अतीत के गौरव का अहसास भी होगा. कैसे प्राचीनता और नवीनता एक साथ सजीव हो रही हैं, कैसे पुरातन की प्रेरणाएं भविष्य को दिशा दे रही हैं, इसके साक्षात दर्शन विश्वनाथ धाम परिसर में हम कर रहे हैं." 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भक्तों को समर्पित कर बोले PM, "अतीत के गौरव का एहसास करायगा यह धाम"

प्रधानमंत्री ने कहा, "जब मैं बनारस आया था, तो मुझे अपने से ज्यादा बनारस के लोगों पर भरोसा था. कुछ लोग ऐसे थे जो बनारस के लोगों पर संदेह करते थे कि कैसे होगा, होगा ही नहीं. मुझे आश्चर्य होता कि बनारस के बारे में ऐसी धारणा बना  ली गई थी. ये जड़ता बनारस की नहीं थी." उन्होंने समय पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की और मंदिर के पुनर्मिर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों का आभार जताया.

पीएम ने कहा, "मैं आज अपने हर उस श्रमिक भाई-बहन का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिसका पसीना इस भव्य परिसर के निर्माण में बहा है. कोरोना के विपरीत काल में भी, उन्होंने यहां पर काम रुकने नहीं दिया."

इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अनुष्ठान के बाद प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर के दर्जनों सफाई कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा की और घूम-घूमकर सफाई कर्मचारियों के पास पहुंचे. इसके बाद पीएम मोदी ने सफाई  कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Kashi Vishwanath Corridor, Kashi Vishwanath Dham Innaugration, PM Modi In Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com