विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2020

Coronavirus को लेकर कमलनाथ का हमला- 'COVID-19 से निपटने में देरी इसलिए की गई क्योंकि केंद्र सरकार...'

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

Also Read in
Coronavirus को लेकर कमलनाथ का हमला- 'COVID-19 से निपटने में देरी इसलिए की गई क्योंकि केंद्र सरकार...'
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर बोला हमला.
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है. इस बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. मध्यप्रेदश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 से ज्यादा है औरअब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. कमलनाथ ने देश में कोरोना संकट के लिए भाजपा (BJP) नीत केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य में हमारी सरकार को गिराने में व्यस्त थी, इसलिए कोरना से निपटने में देरी से कदम उठाए गए.

इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि मार्च में कोरोना संकट के दौरान संसद की कार्यवाही केंद्र सरकार ने महज इसलिये स्थगित नहीं होने दी जिससे मध्यप्रदेश की विधानसभा चलती रहे और उनकी अगुवाई वाली राज्य सरकार को गिराया जा सके. कमलनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जाहिर है कि संसद इसीलिये चल रही थी, ताकि मध्य प्रदेश विधानसभा चलती रहे और कांग्रेस की सरकार गिरायी जा सके.'

उन्होंने भाजपा पर मध्यप्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संकट के चलते अभी तक ना तो मंत्रिमंडल का गठन हुआ है, ना ही स्वास्थ्य मंत्री या गृह मंत्री का प्रभार किसी को दिया गया है. उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और इस तरह का उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा. 

कमलनाथ ने कहा कि देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण हालात बहुत नाजुक हैं और अगर संक्रमण के परीक्षण का दायरा बढ़ा दिया जाये तो मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति है. इसके मद्देनजर केंद्र सरकार को आर्थिक पैकेज देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये. उन्होंने कहा कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि पैकेज को लागू कैसे किया जा रहा है और इसमें किन क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Nath, COVID-19, Coronavirus, Coronavirus Crisis, Coronavirus LockDown, MP News, MP Coronavirus News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com