विज्ञापन

जापान में होटल कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स वापस भेजे गए, खेलने पर भी लगी रोक

भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों के चलते भारत वापस भेज दिया गया. शम्स को बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में खेलना था.

जापान में होटल कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स वापस भेजे गए, खेलने पर भी लगी रोक
एशियन पैरा गेम्स से भारतीय एथलीट को भेजा गया वापस

भारतीय पैरा तैराक बिहार के मोहम्मद शम्स आलम शेख को होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों के चलते जापानी पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद, भारत वापस भेज दिया गया है. शम्स को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) की ओर से भारत वापस भेज दिया गया. शम्स को बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में खेलना था. इस घटना के बाद 40 साल के पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी का करियर खतरे में पड़ गया है, और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को 'फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन' होटल में हुई, जहां पैरा स्विमिंग टीम ठहरी हुई है.

नेपाली मूल की एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ ने शिकायत की कि उन्होंने उसे गलत तरीके से छूने और टटोलने की कोशिश की,  वह कमरे से बाहर भागी और अपने सीनियर से शिकायत की.  घटना के तुरंत बाद आलम को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद उन्हें वापस भारत भेज दिया गया. 

बता दें कि जापानी पुलिस ने पैरा तैराक और प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों से पूछताछ की. यह घटना 'फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन' होटल में हुई, जहां टीम ठहरी हुई  है. PCI ने NDTV को बताया: भारत पहुँचने पर शेख का पक्ष सुनने के बाद, उन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की जा सकती है, PCI ने सरकार को सूचित कर दिया .  NDTV को यह भी बताया गया है कि होटल और आयोजकों ने इस बारे में जानकारी मांगी है कि भारत, शेख के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा. पैरा-तैराक को मिलने वाली सजा के आधार पर, जापान के अधिकारी और होटल प्रबंधन आगे की कार्रवाई तय करेंगे. फेडरेशन ने फिर दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह के शर्मनाक बर्ताव के प्रति उनका रुख 'जीरो-टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) का है

मोहम्मद शम्स आलम शेख पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई (S5) और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (SB4) स्पर्धाओं में पूर्व विश्व नंबर 1 रह चुके हैं, पैरा एशियन गेम्स के दौरान, IHF से जुड़े एक भारतीय हॉकी अधिकारी को भी दुराचार के आरोपों के चलते नागोया से घर वापस भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड से भिड़ंत से पहले रवि शास्त्री की टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी, बोले- ‘सिर्फ नाम से नहीं जीतोगे सीरीज

यह भी पढ़ें | भारत की 18 साल की अनाहत सिंह का धमाका, वर्ल्ड नंबर-3 नूर अल-शेरबिनी को 3-0 से हराकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, भुवी IN और वैभव OUT! न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI

यह भी पढ़ें | नंबर 1 मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा की टॉप 5 में एंट्री, टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे तेज गेंदें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com