विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2020

झारखंड : कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया

अपने पिता के शिबू सोरेन के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था

झारखंड : कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (फाइल फोटो).
रांची:

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई. उन्हें इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और सूबे के मुख्यमंत्री रहे सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. कोरोना के संक्रमण की पुष्टि के बाद से शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन होम क्वारंटाइन में थे. सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी कोरोना जांच कराई थी.

अपने पिता के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था. पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के अलावा उनके आवास पर तैनात कई कर्मचारी भी वैश्विक महामारी से संक्रमित हो गए थे. इसके बाद से ही सोरेन और उनके संपर्क में आए लोगों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था .

शिबू सोरेन और उनके परिवार के लगभग सभी सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई. इसमें सीता सोरेन और उनकी बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

ज्ञात हो कि झारखंड में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 30,178 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 320 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में 20,136 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. राज्य में इस वक्त कोरोना के 9,722 एक्टिव केस हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Shibu Soren, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com