विज्ञापन

न्यूजीलैंड से भिड़ंत से पहले रवि शास्त्री की टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी, बोले- ‘सिर्फ नाम से नहीं जीतोगे सीरीज

22 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की यह सीरीज 1 नवंबर तक चलेगी. इसके बाद पुरुष वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के मद्देनजर पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी.

न्यूजीलैंड से भिड़ंत से पहले रवि शास्त्री की टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी, बोले- ‘सिर्फ नाम से नहीं जीतोगे सीरीज
न्यूजीलैं-भारत के बीच पहला टी-20 मैच आज

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि न्यूजीलैंड को उसकी धरती पर हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा.  उनका मानना है कि सिर्फ अच्छी साख या रिकॉर्ड के भरोसे जीत नहीं मिलेगी, बल्कि टीम को उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे दबाव से घबराएं नहीं और पहले टी20 मैच से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू करें, ताकि सीरीज में बढ़त हासिल की जा सके. 

22 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की यह सीरीज 1 नवंबर तक चलेगी. इसके बाद पुरुष वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के मद्देनजर पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेली जाएगी. इसके अलावा, भारत ए टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां वह तीन 'रेड-बॉल' (टेस्ट फॉर्मेट) मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर को लिंकन से होगी.

 शास्त्री ने कहा, "न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगा. वह अपनी परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं, पूरी तैयारी करके आते हैं और आपको हर जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन सिर्फ नाम के दम पर वह यह सीरीज नहीं जीत सकते."

ब्रॉडकास्टर 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' पर बुधवार को जारी एक बयान में शास्त्री ने कहा, "उन्हें मैदान पर उतरना होगा, दबाव को झेलना होगा और उसे वापस न्यूजीलैंड पर डालना होगा। 22 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से ही मैं यही देखना चाहूंगा." 

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, भुवी IN और वैभव OUT! न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI

यह भी पढ़ें | नंबर 1 मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा की टॉप 5 में एंट्री, टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे तेज गेंदें

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, Ravi Sharma, Ravi Shastri, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com