विज्ञापन

झारखंड TET एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JAC Jharkhand TET Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

झारखंड TET एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
झारखंड टीईटी का एडमिट कार्ड होगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से आज कभी भी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है. हजारों उम्मीदवार इसका इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं, ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या फिर jacexamportal.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसका प्रोसेस क्या है और कैसे आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacexamportal.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर Jharkhand TET Admit Card 2026 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें 
  • ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें

एडमिट कार्ड पर जरूर देखें ये चीजें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें मौजूद अपने रोल नंबर, नाम और डेट ऑफ बर्थ को जरूर देख लें. इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम भी जरूर देख लें. अगर कोई गलती है तो तुरंत इसकी जानकारी हेल्पलाइन पर दें. इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा अपना एक पहचान पत्र और फोटो भी जरूर लेकर जाएं. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें | यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

यह भी पढ़ें | यूपी पुलिस कांस्टेबल की मेरिट लिस्ट में आया है नाम? ज्वाइनिंग से पहले ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand TET Admit Card, JAC Jharkhand TET Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com