- झारखंड में कोविड के 427 नए मामले
- 24 घंटे में 10 और मरीजों की मौत
- कोरोना से अब तक 5021 की मौत
झारखंड (Jharkhand Covid 19) में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) से 10 और लोगों की मौत के साथ राज्य में मार्च, 2020 से प्रारंभ हुई महामारी में मृतकों की संख्या 5021 हो गई, जबकि संक्रमण के 427 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,39,930 हो गयी.
स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कुल 3,39,930 संक्रमितों में से 3,27,372 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 7537 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 5021 अन्य की मौत हो चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौतम गंभीर फाउंडेशन को कोविड-19 दवा की अनधिकृत जमाखोरी में दोषी पाया : ड्रग कंट्रोलर ने HC को बताया
रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में कुल 51,125 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 427 संक्रमित पाये गये. रिपोर्ट में बताया गया कि नए संक्रमितों में रांची में 48 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 43 और धनबाद में 46 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं.
इसी प्रकार राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हुई. पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में दो-दो लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई.
VIDEO: कोविड इलाज से 'प्लाज्मा थेरेपी' हटाने के क्या हैं मायने, क्यों लिया गया फैसला? जानें...
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं