राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि 25 फरवरी की रात को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपरसन मुकेश अंबानी के निवास के पास विस्फोटक से भरा वाहन मिलने के दौरान जिस शख्स को CCTV फुटेज में पैदल चलते देखा गया था, वह पुलिस ऑफिसर सचिन वाजे ही थे. एनआईए ने कहा है, 'सीसीटीवी फुटेज में सचिन वाजे को सिर पर बड़ा रुमाल बांधे हुए देखा जा सकता है ताकि उन्हें कोई पहचान नहीं सके. उन्होंने अपनी बॉडी लेंग्वेज और चेहरे को छुपाने के लिए 'ओवरसाइज' कुर्ता पहन रखा था. '
एंटीलिया केस : सचिन वाजे ही चलाते थे जब्त हुई मर्सिडीज़, कार से मिले हैं अहम सुराग
NIA ने कहा, 'छापेमारी के दिन सचिन वाजे के केबिन से एक लेपटॉप जब्त किया गया था लेकिन इसका डेटा पहले ही जब्त किया जा चुका है. उनसे, सेलफोन के बारे में कहा गया तो उन्होंने कहा कि यह कही गिर गया है जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने इसे इरादतन कहीं फेंक दिया था. 'एनआईए उस सीसीटीवी विजुअल की जांच कर रही थी जो सोमवार को सामने आया था, इसमें एक शख्स को रात में मुकेश अंबानी के निवास के पास चलता हुआ देखा जा सकता है. उसी रात को अंबानी के घर से पास विस्फोटक से लदा वाहन पाया गया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सचिन वाजे के मुद्दे पर NCP में नाराजगी! CM उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार
मनसुख हीरेन केस में नाम आने के बाद सचिन वाजे को मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर स्थित सिटीजन फेसिलिटेशन सेंटर में ट्रांसफर कर दिया गया था. हीरेन उस वाहन के मालिक था जो 25 फरवरी को एंटीलिया के बाहर पाया गया था. मनसुख को बाद में 5 मार्च को ठाणे में मृत पाया गया था .गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को इस मामले में कथित भूमिका के चलते 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं