चीन और पाकिस्तान से दोहरे युद्ध के लिए तैयार रहे भारत : एयर मार्शल पीपी रेड्डी

नई दिल्ली:

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल पीपी रेड्डी ने देश को चीन और पाकिस्तान से दोहरे युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। दिल्ली में आयोजित एक रक्षा सेमिनार में देश के वरिष्ठतम रक्षा अधिकारियों में से एक रेड्डी ने यह चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि चीन अपने क़द और मज़बूत अर्थव्यवस्था के बूते भारत की रुचियों वाले क्षेत्रों में कूटनीतिक गतिविधियां बढ़ा रहा है और भारत के सभी पड़ोसियों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। दुर्भाग्य से भारत की अर्थव्यवस्था उसको चीन से प्रतियोगिता करने की इजाज़त नहीं देती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेड्डी ने कहा, चीन की बढ़ती हुई धाक और पाकिस्तान को दिया जाने वाला सहयोग क्षेत्र में हमारे सुरक्षा माहौल को और ज्यादा पेचीदा बना देता है। भारत को इन दोनों की सांठगांठ और दोहरे हमले के लिहाज़ से तैयार रहना चाहिए। भारत को युद्ध के सभी तौर तरीक़ों के हिसाब से ख़ुद को तैयार करना चाहिए जिनमें पारंपरिक, साइबर और परमाणु युद्ध तक शामिल हैं।'