टी 20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने सट्टेबाजों को कड़ी चेतावनी दी. ट्विटर पर एक पोस्ट में यूपी पुलिस ने क्रिकेट के चाहने वालों को मैच पर सट्टेबाजी से दूर रहने की सलाह दी. यूपी पुलिस ने कहा कि सट्टेबाजी एक दंडनीय अपराध है. यूपी पुलिस ने ट्वीट में कहा, "मैच का आनंद लें, सट्टेबाजी को ना कहें."
पुलिस ने सटोरियों को भी चेतावनी दी कि उन्हें पकड़ा जाएगा और न्याय के दायरे में लाया जाएगा. यूपी पुलिस ने कहा, "सटोरियों को यॉर्कर ऑफ लॉ द्वारा क्लीन बोल्ड किया जाएगा और बुक किया जाएगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Wanna safe bet for #IndiaVPak match?
— UP POLICE (@Uppolice) October 24, 2021
The bookies will be clean bowled by the Yorker of law & brought to book!
Enjoy the match, Say No to #Betting.#indiaVsPakistan #T20WorldCup2021 #TeamIndia pic.twitter.com/Q63payPGMK
यूपी पुलिस ने इमरान हाशमी-स्टारर जन्नत की एक क्लिप के साथ ट्वीट पोस्ट किया. सीन में अभिनेता इमरान हाशमी और उनके दोस्तों को भारत के एक मैच पर सट्टा लगाते हुए देखा जा सकता है. क्लिप के अंत में, उन्होंने इस बात पर जोर देने के लिए एक संदेश जोड़ा कि इस तरह की हरकतें हमेशा पकड़ में आती हैं.
भारत ने अपने पहले प्रतिद्वंद्वी के रूप में पाकिस्तान का सामना करते हुए आज अपने आईसीसी विश्व टी20 अभियान की शुरुआत की. सुपर 12 में, भारत पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया एक ग्रुप में है. भारत इनमें से प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक मैच खेलेगा. ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं