विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2013

कोलकाता : विवादित स्थल पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत

कोलकाता : विवादित स्थल पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत
कोलकाता:

कोलकाता के शॉर्ट स्ट्रीट इलाके में एक विवादित संपत्ति स्थल पर अज्ञात हमलावरों ने आज गोलीबारी की, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव के घोष ने बताया कि आठ से 10 लोग सुबह करीब साढ़े चार बजे विवादित संपत्ति स्थल पर पहुंचे और गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह विवादित स्थल लौदन स्ट्रीट स्थित पुलिस आयुक्त के आवास से थोड़ी ही दूरी पर है। घोष ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता, कोलकाता में गोलीबारी, Kolkata Firing, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com