विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2021

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध किए लागू, जानें नए नियम

राज्य सरकार ने प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ा कर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक करने की घोषणा की है . प्रदेश में अब तक यह  रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था .

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध किए लागू, जानें नए नियम
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पटना:

बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ा कर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक करने की घोषणा की है . प्रदेश में अब तक यह  रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था . इसके अलावा कुछ प्रतिबंध भी लगाये गये हैं . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से देश के अनेक राज्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और बिहार में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना पोजिटिव मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. आदेश में कहा गया है प्रदेश में 29 अप्रैल से सभी दुकानें शाम छह बजे की बजाय दोपहर बाद चार बजे बन्द होंगी.

बिहार में रिकॉर्ड 13,374 कोरोना के नए मामले सामने आए, एक्टिव केस एक लाख के करीब पहुंचे

इसमें कहा गया है कि रात्रि कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा. इसके अनुसार विवाह समारोह के लिए 50 व्यक्तियों की एवं अंतिम संस्कार के लिए 20 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा रहेगी. इसमें कहा गया है कि विवाह समारोह के लिए रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से प्रभावी होगा और इन समारोहों में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा. आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे और सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय दोपहर बाद चार बजे बन्द कर दिये जायेंगे .

इसमें कहा गया है कि दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के बारे में पूर्व में दिए गए निदेश का सख्ती से अनुपालन जिला पदाधिकारी करवायेंगे. यह प्रतिबंध जिन सेवाओं/गतिविधियों पर लागू नहीं होगा उनमें सार्वजनिक परिवहन (क्षमता के 50 प्रतिशत), औद्योगिक प्रतिष्ठान, निर्माण कार्य, ई-कामर्स से जुड़ी सारी गतिविधियां, स्वास्थ्य प्रक्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठान एवं गतिविधियाँ, ठेला पर फल/सब्जी की घूम-घूम कर बिक्री, कृषि एवं इससे जुडे़ कार्य, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान पर रात्रि नौ बजे तक टेक होम सेवा शामिल हैं .

बिहार में कोरोना के 11801 नए मामले सामने आए, ऑक्सीजन की किल्लत

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 84 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या बुधवार को 2391 हो गयी . प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 441375 हो गयी है तथा वर्तमान में 98747 मरीज उपचाराधीन हैं .

बिहार में कोरोना का कहर, मरीज़ के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहे परिजन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Corona Restrictions, Bihar CoronaVirus Update, Bihar Corona Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com