विज्ञापन

LPG Cylinder Prices: 5 किलो-10 किलो, घरेलू और कमर्शियल... किस गैस सिलेंडर की कितनी है कीमत? ये रही पूरी लिस्ट

LPG Cylinder Price Hike : 1 अक्टूबर 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹71.50 तक महंगे हो गए हैं. हालांकि, रसोई गैस ग्राहकों को राहत मिली है और घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. जानिए 5 किलो, 10 किलो और 19 किलो वाले सभी सिलेंडरों की नई रेट लिस्ट.

LPG Cylinder Prices: 5 किलो-10 किलो, घरेलू और कमर्शियल... किस गैस सिलेंडर की कितनी है कीमत? ये रही पूरी लिस्ट
LPG Price Hike Today : 5kg, 10kg, 14kg और 19kg के नए दाम जारी

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन की ठीक पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को झटका लगा है.सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये से 71.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं.कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अलग-अलग शहरों के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है.

घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने भाव ₹942 पर ही बिक रहा है. चलिए फटाफट चेक करते हैं आपके शहर में सभी साइज के सिलेंडरों के ताजा भाव...

कमर्शियल सिलेंडर कितना हुआ महंगा? (Old Vs New Rate)

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई है...

  • 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर: पुराना रेट ₹2,747.50 था, जो अब बढ़कर ₹2,810.00 हो गया है.   
  • 19 किलो एक्सट्रा तेज (XtraTeJ): पुराना भाव ₹2,770.00 था, जो अब बढ़कर ₹2,832.50 हो गया है. 
  • 19 किलो नैनो कट (Nano Cut): पुराना भाव ₹2,924.50 था, जो अब ₹2,982.50 का हो गया है.   
  • 47.5 किलो बड़ा सिलेंडर: पुराना रेट ₹6,864.50 था, जो अब बढ़कर ₹7,021.00 पर पहुंच गया है. 
  • 47.5 किलो एक्सट्रा तेज: पुराना रेट ₹6,920.50 था, जो अब ₹7,077.00 हो गया है.  

छोटे कमर्शियल और FTL सिलेंडरों के नए रेट

छोटे कमर्शियल कनेक्शनों और रिफिल सिलेंडरों के दाम भी अपडेट हुए हैं...

  • 5 किलो FTL नया कनेक्शन: पहले ₹1,885.00 का था, अब ₹1,900.50 में मिलेगा.   
  • 5 किलो FTL रिफिल: पहले ₹764.00 का था, अब इसका दाम ₹779.50 हो गया है.  
  • 2 किलो FTL नया कनेक्शन: पहले ₹1,027.00 था, जो अब ₹1,033.00 का हो गया है.   
  • 2 किलो FTL रिफिल: पहले ₹319.00 का था, जो अब ₹325.00 में मिलेगा.  

घरेलू सिलेंडरों की पूरी रेट लिस्ट (Domestic LPG Rates)

आम घर-परिवारों के लिए राहत बनी हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कंपोजिट सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

  • 14.2 किलो साधारण घरेलू सिलेंडर: ₹942.00  
  • 5 किलो साधारण घरेलू सिलेंडर: ₹349.50   
  • 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर: ₹673.00    
  • 5 किलो कंपोजिट सिलेंडर: ₹349.50

आम जनता को राहत, लेकिन कारोबारियों की बढ़ी चिंता

1 अक्टूबर से लागू हुए इन नए बदलावों का सीधा असर कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों और दुकानदारों पर पड़ेगा. त्योहारी सीजन में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट का बजट बढ़ सकता है. हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की बात यही है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे त्योहारों के दौरान आम परिवार का बजट न बढ़ेगा और न ही घटेगा.

ये भी पढ़ें-यह भी पढ़ें : LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 60 से 71 रुपये तक बढ़ गए दाम, फटाफट चेक कर लें नए रेट  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder Price Hike, LPG Price Hike, Commercial Lpg Cylinder Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com