विज्ञापन

जो शुभमन गिल ने किया, वह न सचिन कर सके, न सहवाग न ही विराट, बड़ा कारनामा, 51 साल में इकलौते भारतीय

गिल ने जो कारनामा बुधवार को विंडीज के खिलाफ किया, उससे उन्होंने भविष्य की पीढ़ी के बल्लेबाजों के सामने बहुत ही मोटी लकीर खींच दी है. इसे मिटाना किसी के लिए आसान होने नहीं जा रहा

जो शुभमन गिल ने किया, वह न सचिन कर सके, न सहवाग न ही विराट, बड़ा कारनामा, 51 साल में इकलौते भारतीय
शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है
source: X

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को विंडीज के खिलाफ जो गुवाहाटी में किया, उसे देखकर करोड़ों भारतीयों ने दांत तले उंगली दबा ली. भारतीय वनडे इतिहास के 51 साल में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज आए. सचिन से लेकर सहवाग और फिर विराट कोहली, लेकिन मैच दर मैच गुजरने के साथ तूफानी रिकॉर्ड बना रहे कोहली भी ऐसा नहीं कर सके. जी  हां, शुभमन गिल  विंडीज के खिलाफ जड़े लगातर दूसरे शतक में भारत के वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. चलिए जान लीजिए इस मामले में शीर्ष चार बल्लेबाज और कौन से हैं. 

भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज
 

गेंद

नाम

बनाम

जगह

साल

89

शुभमन गिल

वेस्टइंडीज

गुवाहाटी

2026

103

इशान किशन

बांग्लादेश

चटगांव

2022

106

विराट कोहली

श्रीलंका

त्रिवेंद्रम

2023

108

शुभमन गिल

अफगानिस्तान

लखनऊ

2026

वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया गिल ने


गिल यहीं ही नहीं रूके, उन्होंने वह कर डाला, जो पूरे वनडे इतिहास में पहले कोई नहीं कर सका. जी हां, शुभमन गिल अब वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आप देखें कि दुनिया में शीर्ष 5  बल्लेबाज कौन हैं. 
 

गेंद

नाम

बनाम

जगह

साल

117

शुभमन गिल

वेस्टइंडीज

गुवाहाटी

2026

126

इशान किशन

बांग्लादेश

चटगांव

2022

128

ग्लेन मैक्सवेल

अफगानिस्तान

वानखेड़े

2023

136

पाथुम निसांका

अफगानिस्तान

पल्लेकेले

2024

138

क्रिस गेल

जिम्बाब्वे

कैनबरा

2015

वनडे इतिहास में चेज में सबसे बड़ा स्कोर

इस मामले में भी गिल 51 साल के इतिहास में सबसे बड़े बल्लेबाज बन गए हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने निजी रूप से इतना बड़ा  स्कोर नहीं ही बनाया था. आप लिस्ट पर गौर फरमा लें:-

रन

बल्लेबाज

बनाम

जगह

साल

202*

शुभमन गिल

वेस्टइंडीज

गुवाहाटी

2026

201*

ग्लेन मैक्सवेल

अफगानिस्तान

वानखेड़े

2023

193

फखर जमान

दक्षिण अफ्रीका

जोबर्ग

2021

185*

शेन वाटसन

बांग्लादेश

मीरपुर

2011

183*

एमएस धोनी

श्रीलंका

जयपुर

2005

183

विराट कोहली

पाकिस्तान

मीरपुर

2012

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, India, West Indies, India Vs West Indies 09/30/2026 Inwi09302026270271, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com